Advertisement

Texts















WELCOME TO INSIDE BADDI Addvertise With Us

Friday, 8 April 2011

नालागढ़ में निकाली जाएगी रैली

नालागढ़ — लोकपाल विधेयक लाने की मांग को लेकर बीते चार दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के समर्थन में नालागढ़ के सिटीजन एक्शन ग्रुप के बाद नालागढ़ के सामाजिक संगठन, गैर राजनीतिक संगठन, किसान, श्रमिक, युवा, विद्यार्थी आदि ने भी इस संघर्ष में अन्ना हजारे का साथ देने का समर्थन दिया है। सभी संगठनों का कहना है कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए चलाई गई इस मुहिम में नालागढ़ में एक रैली व धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता एसआर डोगरा, मास्टर सुरेंद्र, मास्टर खमिंद्र आदि ने कहा कि अन्ना हजारे की इस भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम का वे स्वागत करते हैं और इस मुहिम में वे बढ़-चढ़कर अपना योगदान देंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े गए इस अभियान का पूरे देश के लोग व्यापक स्वागत कर रहे हैं। देश में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी फैल गई है कि इसे रोकने के लिए लोकपाल विधयेक लाना बड़ा जरूरी हो गया है।
April 9th, 2011

0 comments:

Post a Comment

THANKS FOR COMMENT

Your Ad Here

Search This Blog

Advertise with us

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More