Advertisement

Texts

WELCOME TO INSIDE BADDI Addvertise With Us

HIMACHAL OVERVIEW

Baddi - Himachal Pradesh inside HIMACHAL Provides Categorised information about all businesses, manufacturers, traders located in baddi, At inside HIMACHAL you will find all company names, addresses contact numbers. Apart from baddi business directory we offer Latest Job Openings and a fully categorised section for Classified advertisements.

Showing posts with label BADDI. Show all posts
Showing posts with label BADDI. Show all posts

Friday, 1 April 2011

स्कूल को दिए चार लाख डालर

कोलंबियाई पाप गायिका शकीरा ने भूकंप में तबाह हो गए हैती के एक बालिका विद्यालय को नए सिरे से बनाने के लिए चार लाख डालर का दान दिया है। शकीरा ने हैती की राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस में  आयोजित एक समारोह में इस स्कूल के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक  मदद की घोषणा की। उन्होंने कहा,मैं समझती हूं कि सिर्फ शिक्षा ही हैती के लोगों के लिए एक बेहतर भविष्य का आगाज कर सकती है। मैं लड़कियों से कहना चाहती हूं कि जिंदगी आपको शिक्षा के रूप में एक अमूल्य तोहफा दे रही है। शकीरा के इस दौरे में इंटर अमरीकन डिवेलपमेंट बैंक के प्रमुख लुईस अलबर्तो मोरेनो भी उनके साथ गए थे।  वाशिंगटन का यह बैंक भी उनकी तरह ही स्कूल निर्माण कार्य में अपना सहयोग देने का इच्छुक है। शकीरा इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों के साथ अपने बेहद लोकप्रिय गीत ‘वाका वाका’ पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाईं। एल्ले द्यूबोइस पब्लिक स्कूल एक सौ वर्ष पुरानी इमारत में मौजूद है,जिसे जनवरी 2010 के भीषण भूकंप के दौरान काफी नुकसान पहुंचा था। इस समय भी यह इमारत इतनी क्षतिग्रस्त स्थिति में है कि इसके 20 विद्यार्थियों को एक नजदीकी इमारत में जाकर पढ़ाई करनी पड़ती है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि इस इमारत में कक्षाएं अक्तूबर से दोबारा शुरू हो जाएंगी।
April 2nd, 2011

चोरी का फुटेज ऑनलाइन

हालीवुड अभिनेत्री लिंड्से लोहान पर अढ़ाई हजार डालर कीमत का गले का हार चुराने के आरोप लगाने वाले आभूषण स्टोर ने उस क्लोज सर्किट फुटेज को ऑनलाइन कर दिया है, जिसमें लोहान को कथित रूप से चोरी करते दिखाया गया है। टीएमजेड ऑनलाइन के अनुसार कैलिफोर्निया के वेनिस स्थित आभूषणों के स्टोर कैमोफी एंड कंपनी ने उस ऑनलाइन फु टेज को एक बार देखने के लिए 2.99 डालर कीमत वसूल रहा है, जिसमें लोहान को कथित रूप से गले का हार चुराते हुए दिखाया गया है। यह घटनाक्रम फुटेज के हिस्से को एक मनोरंजन  कंपनी को बेचे जाने की घटना के बाद हुआ है। इस बीच 24 वर्षीय अभिनेत्री ने समझौते के लिए याचिका दायर करने से इनकार करते हुए चोरी के मामले में सुनवाई का सामना करने का फैसला किया है। लोहन ने चोरी के आरोपों से इनकार किया है और कहा कि वह हार उसने दुकानदार की मर्जी से ही वहां से उठाया था।
April 2nd, 2011

खुदकुशी करना चाहते थे रहमान!

दुनियाभर में अपने संगीत का डंका बजाने वाले ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान कभी अपनी जिंदगी से तंग आ गए थे। इस कारण उन्होंने खुदकुशी तक करने का मन बना लिया था। मद्रास का ‘मोजार्ट’ कहे जाने वाले रहमान के पास भले ही आज सबकुछ हो, लेकिन एक वक्त था, जब उन्होंने बेहद मुश्किलों के दिन गुजारे थे। छोटी-सी उम्र में तमाम संघर्ष के बाद भी जब उन्हें कामयाबी नहीं मिली, तब उन्होंने खुदकुशी करने तक की सोच ली थी। इस बीच मां ने अपने गहने बेचकर रहमान की छोटी बहनों की शादी की। इसी में से कुछ पैसे बचाकर रहमान ने एक रिकॉर्डर खरीदा और फिर अचानक उनकी जिंदगी बदल गई। रहमान के नए-नए प्रयोगों और बेजोड़ संगीत ने उन्हें जल्द ही शिखर पर पहुंचा दिया। रहमान की जिंदगी के ऐसे कई अनसुने पहलुओं का खुलासा हुआ है नसरीन मुन्नी कबीर की लिखी किताब ‘एआर. रहमान – दि स्पिरिट आफ म्यूजिक’ नाम की किताब में। यह किताब छह अप्रैल को जारी होगी…
April 2nd, 2011

‘सिंगुलेरिटी’ में सर्वश्रेष्ठ रोमांस

कई मुख्य अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु ने कहा है कि रोनाल्ड जोफे की फिल्म ‘सिंगुलेरिटी’ उनके कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में बिपाशा हालीवुड स्टार जोश हर्टनेट के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इस ऐतिहासिक फिल्म की पृष्ठभूमि 18वीं सदी के औपनिवेशक भारत में हुए पहले अंग्रेज-मराठा युद्ध के समय की है। बिपाशा ने बताया कि इस फिल्म की कहानी प्रेम के इर्द-गिर्द बुनी गई है। मुझे इस बात का गर्व है कि मैने इस सर्वश्रेष्ठ प्रेम कहानी फिल्म में काम किया है। फिल्म में हरेक तरह का रोमांस दिखाया गया है और जिसके साथ-साथ मेरे चरित्र का ताना-बाना काफी बहादुरी भरा है। जोश हर्टनेट और मेरे बीच में आपसी तालमेल काफी जबरदस्त रहा।
April 2nd, 2011

भारत जीतेगा वर्ल्डकप, शतकों का शतक लगाएंगे सचिन तेंदुलकर

नालागढ़ — विश्वकप मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में तीन बार विश्व विजेता रही आस्ट्रेलिया की टीम और सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम को करारी शिकस्त देने के बाद अब लोगों की नजरें फाइनल मुकाबले पर टिकी हुई हैं।  इस फाइनल मुकाबले को लेकर जब ‘दिव्य हिमाचल’ ने शहर के लोगों से बात की, तो उनका सिर्फ और सिर्फ इतना ही कहना था कि इस बार विश्व विजेता भारत ही बनेगा और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में इस बार विश्वकप का खिताब भारत को ही मिलेगा। शहर के दुकानदार बॉबी का कहना है कि विश्वकप का फाइनल मुकाबला क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के होमग्राउंड में हो रहा है, जिसमें सचिन, तो शतकों का शतक जड़ेंगे ही, साथ ही टीम इंडिया भी जीत का परचम फहराएगी। शहर के युवा एवं क्रिकेट प्रेमी बोनी कमलदीप का कहना है कि भारतीय टीम के लिए यह ऐसा सुनहरा अवसर है, जिसमें भारत की टीम के पास जीत दर्ज करने का पूरा अवसर है और यही मंच है, जहां भारतीय टीम वर्ष 1983 के विश्व कप का इतिहास दोहराएगी। एडवोकेट धर्मेंद्र राणा गोल्डी ने कहा कि तीन बार विश्वकप का खिताब जीतने वाली आस्टे्रलिया टीम को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम को करारी शिकस्त देने के बाद टीम इंडिया का हौसला बुलंद है और अब फाइनल में बारी श्रीलंका की है।  युवा एवं क्रिकेट प्रेमी गिन्नी ने कहा कि भारतीय टीम का मनोबल बढ़ा है और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया का हौसला बुलंद है। विद्यार्थी हैप्पी का कहना है कि आस्टे्रलिया और पाकिस्तान जैसी सशक्त टीमों को पटकनी देने के बाद टीम इंडिया ने फाइनल में प्रवेश किया है, जिससे टीम इंडिया का हौसला बुलंद हो गया है।  शहर के दुकानदार व युवा काका ने कहा कि इस बार के विश्वकप को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है, वहीं भारत—पाक के बीच हुए मैच ने इस मुकाबले को और अधिक रोमांचक बना दिया है और फाइनल मुकाबले में श्रीलंका से होने वाली भिड़ंत में टीम इंडिया इस विजय अभियान को जारी रखेगी। क्रिकेट प्रेमी व खिलाड़ी प्रिंस का कहना है कि टीम इंडिया के पास इस बार विश्वकप का ताज पहनने का सुनहरा अवसर है। व्यवसायी एवं युवा क्रिकेट प्रेमी विक्रमजीत धीमान विक्की ने कहा कि जिस तरह से टीम इंडिया फार्म में चल रही है।
April 2nd, 2011

Your Ad Here

Search This Blog

Advertise with us

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More