Advertisement

Texts















WELCOME TO INSIDE BADDI Addvertise With Us

Thursday, 7 April 2011

भ्रष्टाचार के खिलाफ निकालेंगे रैली baddi

नालागढ़ baddi — भ्रष्टाचार रोकने के लिए लोकपाल विधेयक लाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की मांग का सिटीजन एक्शन गु्रप नालागढ़ ने भी समर्थन किया है।  गुरुवार को सिटीजन एक्शन ग्रुप की बैठक अध्यक्ष एवं एडवोकेट रविंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे मुहिम चला रहे हैं, उस मुहिम का सिटीजन एक्शन गु्रप पूर्ण समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की इस मुहिम में सिटीजन एक्शन ग्रुप लोगों को अपने साथ जोड़कर नालागढ़ में भी एक रैली निकालेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सख्त जन लोकपाल विधयेक तैयार करने में आम लोगों की भागीदारी होनी जरूरी है।  उन्होंने कहा कि भारत में बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर आम जनता को एकत्रित होकर इस पर अंकुश लगाने के लिए आगे आना चाहिए और वर्तमान परिस्थितियों में यह जरूरी भी हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो देश के अंदर अराजकता फैलने में कोई ज्यादा दूरी नहीं रह गई है। रविंद्र ठाकुर ने कहा कि बीबीएन क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार को रोकने व पर्दाफाश करने के लिए सिटीजन एक्शन गु्रप अपनी रणनीति तैयार कर रहा है।
April 8th, 2011

0 comments:

Post a Comment

THANKS FOR COMMENT

Your Ad Here

Search This Blog

Advertise with us

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More