Advertisement

Texts















WELCOME TO INSIDE BADDI Addvertise With Us

Sunday 17 April 2011

नालागढ़ में लेबर के लिए होस्टल

नालागढ़ — औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में कामगारों को पेश आ रहीं रिहायश की दिक्कत से निजात दिलाने के लिए लेबर होस्टल का निर्माण किया जाएगा। करीब छह करोड़ की लागत से बनने वाले इस लेबर होस्टल में 500 कामगारों के रहने की व्यवस्था होगी। प्रदेश सरकार ने इसे मंजूरी प्रदान कर दी है। प्रदेश सरकार ने इस लेबर होस्टल के लिए पीरस्थान में करीब दस बीघा भूमि चिन्हित की है, जिस पर छह करोड़ की लागत से लेबर होस्टल का निर्माण होगा। लेबर होस्टल का नालागढ़ उद्योग संघ व उद्योग विभाग संयुक्त रूप से निर्माण करेगा। इसमें 75 फीसदी राशि प्रदेश सरकार व्यय करेगी और 25 फीसदी खर्च उद्योग संघ वहन करेगा। लेबर होस्टल का निर्माण जल्द शुरू करवाने के लिए नालागढ़ उद्योग संघ एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) बनाने में जुटा है। अगले सप्ताह इसे मूर्तरूप दे दिया जाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि प्रदेश की औद्योगिक राजधानी बीबीएन में नौकरी तो आसानी से मिल जाती है, लेकिन यहां रिहायश मिलना सबसे मुसीबत का काम बना हुआ है। कामगारों को रिहायश की दिक्कत से निजात दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने औद्योगिक क्षेत्रों में लेबर होस्टल के निर्माण की कवायद शुरू की है, जिसमें प्रदेश सरकार उद्योग संघों के साथ मिलकर लेबर होस्टल का निर्माण कर रही है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में 23 करोड़ की लागत से महिला व पुरुष कामगारों के लिए दो लेबर होस्टल निर्मित किए जा रहे हैंं। इन होस्टल के निर्माण से हिमाचल दवा निर्माता संघ और बीबीएन उद्योग संघ अहम भूमिका अदा कर रहा है। यहां प्रत्येक होस्टल में 950 कामगारों के रहने की व्यवस्था होगी। बद्दी-बरोटीवाला में लेबर होस्टल का निर्माण शुरू होने के बाद प्रदेश सरकार ने नालागढ़ के कामगारों को लेबर होस्टल की सौगात दे दी है। नालागढ़ उद्योग संघ के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि लेबर होस्टल के निर्माण से कामगारों के रिहायश की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उद्योग जल्द एसपीवी का गठन कर होस्टल का कार्य शुरू करवा देगा। उधर, इस बाबत उद्योग विभाग के सदस्य सचिव तिलक राज शर्मा ने पुष्टि की और बताया कि पीरस्थान में लेबर होस्टल के निर्माण को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है।
April 18th, 2011

0 comments:

Post a Comment

THANKS FOR COMMENT

Your Ad Here

Search This Blog

Advertise with us

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More