Advertisement

Texts















WELCOME TO INSIDE BADDI Addvertise With Us

Saturday 16 April 2011

जगदीश कबीरपंथी सभा के अध्यक्ष

बद्दी —  कबीरपंथी समाज सुधार सभा हिमाचल प्रदेश के राज्य स्तरीय चुनाव में जगदीश चंद हररायेपुर को लगातार आठवीं बार राज्य अध्यक्ष चुना गया। यह जानकारी सभा के महासचिव कृष्ण दास तनवर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि कबीरपंथी समाज सुधार सभा मुख्यालय (मानपुरा) के चुनाव बैजनाथ में पंजाब सभा के राज्य अध्यक्ष हरबंस लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुए, जिसमें जगदीश चंद हररायेपुर को सर्वसम्मति से आठवीं बार अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपप्रधान वीर सिंह मस्ताना हमीरपुर व उपप्रधान राधा देवी सिरमौर, रतनी देवी कसौली, कालिया राम मंडी, जगदीश राम कौंडल ऊना, किशन राम सूबेदार बिलासपुर, मिल्खी राम कांगड़ा, महासचिव कृष्ण दास तनवर सोलन, सहसचिव हीरा लाल सोलन, कोषाध्यक्ष उधम सिंह हमीरपुर, मुख्य सलाहकार दीवाना राम कांगड़ा, सलाहकार वेली राम मंडी एवं हरि राम बिलासपुर व उत्तम चंद कांगड़ा, प्रेस सचिव कै. धर्म वीर डोगरा कांगड़ा, लेखा निरीक्षक पवन कुमार ऊना, संगठन सचिव रमेश कुमार बिलासपुर, देवेंद्र कुमार सिरमौर व सरवण कुमार मंडी को चुना गया। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि राज्य स्तरीय कबीर जयंती समारोह झंडूता बिलासपुर में 15 जून को मनाया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल को भी आमंत्रित किया जाएगा।
April 17th, 2011

0 comments:

Post a Comment

THANKS FOR COMMENT

Your Ad Here

Search This Blog

Advertise with us

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More